फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modi govt is ignoring Uttar Pradesh.

शिवपाल ने रोया रोना, कहा पैसे नहीं दे रहा केंद्र

Sat, 19 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
Modi govt is ignoring Uttar Pradesh.

सपा के मुख्य प्रवक्ता व लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की अनदेखी कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव व मरम्मत के लिए केंद्र से 1400 करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन मिले सिर्फ 303 करोड़। पैसा न मिलने के कारण कई राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर हालत में हैं।

विज्ञापन


शिवपाल शुक्रवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की रोड भारत सरकार के अधीन हैं। प्रदेश में इनकी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने इनके रखरखाव के लिए 1200 करोड़ रुपये और मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपये मांगे थे। जबकि रखरखाव के लिए 300 करोड़ व मरम्मत के लिए मात्र 14 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इनमें अभी तक तीन करोड़ रुपये ही मिले हैं। इतनी कम राशि से रखरखाव व मरम्मत संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर उनकी भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता हुई थी। उन्हें पत्र भी लिखा है और मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार प्रदेश की सड़कों की लगातार उपेक्षा कर रही है जबकि प्रदेश के लोग राष्ट्रीय राजमार्गों की बदहाली के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार समझते हैं। इसीलिए एनएचएआई की सड़कों पर बोर्ड लगाए जा रहे हैं कि ये सड़कें भारत सरकार के अधीन हैं।

मोदी को गरीबों नहीं पूंजीपतियों की चिंता

Modi govt is ignoring Uttar Pradesh.

शिवपाल ने कहा कि भाजपा के नेता ढोंगी हैं। प्रधानमंत्री विदेश दौरे खूब कर रहे हैं, लेकिन गरीबों की बातें नहीं करते हैं। उन्हें सिर्फ कुछ पूंजीपतियों की चिंता है। भाजपा नेता मुंबई में मीट के नाम पर राजनीति करते हैं।

वहां यूपी, बिहार के ऑटो चालक बहुत हैं, इसलिए ऑटो चालकों के लाइसेंस के लिए मराठी भाषी होने की शर्त लगा दी गई है।

उन्होंने उपराष्ट्रपति पर अंगुली उठाने के लिए भाजपा व संघ नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें संवैधानिक पदों की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। वाराणसी में शुक्रवार को बांटे गए रिक्शा भगवा रंग के होने पर उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।

अमर सिंह पर नेताजी करेंगे फैसला

Modi govt is ignoring Uttar Pradesh.

शिवपाल ने कहा कि अमर सिंह से उनके पारिवारिक संबंध हैं। उनसे उनकी भेंट जरूर हुई है लेकिन पार्टी में शामिल होने पर कोई चर्चा नहीं हुई। पार्टी में शामिल होने पर उनकी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से ही बात होगी।

अफसरों के कानों पर रेंगने लगी जू
एक सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष वित्त और वन विभाग के अफसरों की अड़ंगेबाजी का मुद्दा उठाने के बाद उनके कानों पर जू रेंगने लगी है। अफसरों के कामकाज में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पहले भी उनकी अफसरों से बात हुई थी।

राजा भैया के मामले में कोर्ट का आदेश मानेंगे

शिवपाल ने कहा कि राजा भैया सीबीआई जांच में दोषमुक्त साबित हो चुके हैं। आरोप लगाने के बाद वह मंत्री पद से हटा दिए गए थे। जांच रिपोर्ट आने पर छह माह बाद फिर मंत्री बने। अदालत ने उनके बारे में जो भी आदेश दिया है, उसका पालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed