{"_id":"dcb3ffdeb1ac62359fa14b065997559c","slug":"modi-election-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर मोदी लखनऊ से उम्मीदवार तो टंडन का क्या होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर मोदी लखनऊ से उम्मीदवार तो टंडन का क्या होगा?
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Thu, 26 Sep 2013 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद लालजी टंडन ने कहा है कि वह चुनाव लड़ें या न लड़ें, सांसद रहें या न रहें, लखनऊ के लोगों की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने नरेंद्र मोदी को लखनऊ से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। टंडन ने कहा, मोदी पर फैसला पार्टी करेगी।
जहां तक हमारी बात है तो मैं जब कुछ नहीं था तब भी जनता के काम करता रहता था। जब कुछ नहीं रहूंगा, तब भी जनता की सेवा करता रहूंगा।
टंडन ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया कि उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है अथवा किसी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया है।
कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसलिए उनके या किसी अन्य नेता के बारे में फैसला पार्टी करेगी। रही मोदी की बात तो पार्टी जहां से चाहेगी वह वहां से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, लखनऊ के लोगों से हमारा पारिवारिक रिश्ता है। इस रिश्ते के लिए कुछ होना या न होना बहुत मतलब नहीं रखता।