{"_id":"61c41affad4f1662207bcfcd","slug":"modernization-of-madarsas-starts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 30 मदरसों में होंगे स्मार्ट क्लास, बनेंगे मॉडल, आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 30 मदरसों में होंगे स्मार्ट क्लास, बनेंगे मॉडल, आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम शुरू
Thu, 23 Dec 2021 12:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:15 PM IST
सार
मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों के आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में 30 मदरसों को चुना गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मदरसों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में 30 मदरसों को मॉडल बनाया जाएगा। इनमें स्मार्ट क्लास, एस्ट्रोनोमी लैब, ई बुक्स आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह निर्णय मदरसा शिक्षा परिषद की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मदरसों के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए वर्ष 2017 में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया था। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। अब मदरसों की शिक्षा को और आधुनिक बनाने की तैयारी है। प्रदेश में 558 अनुदानित और 7442 आधुनिक मदरसे हैं।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार मदरसा एसएन पांडेय के मुताबिक परिषद ने निर्देश दिया कि आधुनिकीकरण योजना के पहले चरण में 30 मदरसों को विकसित किया जाएगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो सभी मदरसों में यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
परिषद ने यह भी निर्णय लिया है कि प्राइमरी और जूनियर स्तर के मदरसों को पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम करने को ऐच्छिक रखा जाए। यानी मदरसों पर अंग्रेजी माध्यम की व्यवस्था लागू करने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा।