फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modern water testing laboratory launched, drinking water quality to be monitored

Lucknow News: आधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशाला शुरू, पेयजल गुणवत्ता की होगी निगरानी

Fri, 07 Aug 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Modern water testing laboratory launched, drinking water quality to be monitored
ऐशबाग जलकर मुख्यालय में वॉटर टेस्टिंग लैब का शुभारंभ करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में आधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशाला बनाई गई है। बृहस्पतिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसका शुभारंभ किया। यह प्रयोगशाला शहर में पेयजल गुणवत्ता की नियमित निगरानी में सहायक होगी।
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि हर नागरिक को साफ पानी उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। नई प्रयोगशाला से पानी के नमूनों की जांच तेजी से हो सकेगी। जांच में क्लोरीन की कमी या हानिकारक जीवाणु जैसी समस्या आने पर विभाग को समय पर जानकारी मिलेगी। इससे आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे और पानी की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। आधुनिक उपकरणों से पानी के पीएच स्तर, टीडीएस और कठोरता की जांच की जाएगी। इससे अम्ल, क्षार, नमक, खनिज, कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed