{"_id":"6a9dd3b8e6eff72f910904e0","slug":"modern-thyroid-surgery-techniques-shared-lucknow-news-c-13-lko1070-1907815-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थायराॅइड सर्जरी की आधुनिक तकनीक साझा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थायराॅइड सर्जरी की आधुनिक तकनीक साझा की
Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के 38वें स्थापना दिवस पर पैराथायरॉइड सर्जरी मास्टरक्लास और एलुमनाई मीट आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमन ने किया। इंडियन सोसाइटी ऑफ थायरॉइड सर्जन्स के अध्यक्ष डॉ. कौस्तुभ पटेल, डॉ. दीपक श्रीन, डॉ. सौरभ अरोड़ा और डॉ. पी.अरुण समेत विशेषज्ञों ने उपचार की नई तकनीकें और जानकारियां साझा कीं।
पद्म भूषण डॉ. अमरीश मित्तल ने हाइपरपैराथायरॉइडिज्म के 40 वर्षों में निदान और आधुनिक उपचार में आए बदलावों पर चर्चा की। एलुमनाई मीट में देश-विदेश से आए पूर्व छात्रों ने पुराने संस्मरण साझा किए और विभाग की 38 वर्षों की यात्रा को याद किया। इस दौरान पूर्व और वर्तमान संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन