फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Model colleges for muslims in UP.

मुलायम के बर्थडे पर मुस्लिमों को बड़ी सौगात!

Fri, 21 Nov 2014 11:51 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
Model colleges for muslims in UP.

यह महज इत्तेफाक है या सोची-समझी योजना, सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले यूपी सरकार ने सूबे के मुस्लिमों के लिए एक बड़ी सौगात दी है।

विज्ञापन


अल्पसंख्यकों की बहुप्रतीक्षित एजुकेशन हब योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत पहले चरण में अल्पसंख्यकों के लिए 20 जिलों में 40 मॉडल इंटर कॉलेज खोले जाएंगे। यानी हर जिले में दो-दो कॉलेज खुलेंगे।
विज्ञापन


इनमें एक छात्रों व दूसरा छात्राओं के लिए होगा। इनमें कम से कम 50 फीसदी सीटें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी। तीन जिलों में मॉडल कॉलेज पूर्णतया आवासीय होंगे। इनमें पूर्वांचल, पश्चिमांचल व मध्यांचल का एक-एक जिला लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। देर रात अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया।

इस योजना के लिए सरकार ने वर्ष 2013-14 में ही 34 करोड़ रुपये की बजट में व्यवस्था कर ली थी। अब इस योजना के तहत तत्काल काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

इन जिलों में खोले जाएंगे मॉडल इंटर कॉलेज

Model colleges for muslims in UP.

सरकार ने जो प्रस्ताव पास किया है उसके अनुसार मॉडल कॉलेजों में प्राथमिक स्तर से लेकर इंटरमीडियट तक की पढ़ाई कराई जाएगी। माध्यमिक के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा भी दी जायेगी।

इस योजना के तहत सरकार निजी कॉलेजों को भी कुछ शर्तों के साथ मॉडल कॉलेज स्थापित करने के लिए पैसा दे सकती है। जिस तरह माध्यमिक शिक्षा में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का संचालन निजी संस्थाएं व एनजीओ कर रहे हैं, उसी तरह इसमें भी कुछ संस्थाओं को कॉलेज के संचालन का अधिकार दिया जा सकता है।

अल्पसंख्यकों की एजुकेशन हब योजना की घोषणा खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार बनाने के कुछ दिन बाद ही की थी। लेकिन बार-बार इसके प्रस्ताव में हो रहे संशोधन के कारण यह योजना अभी तक लटकी हुई थी। पहले चरण में 20 जिलों का चयन अल्पसंख्यक बहुल आबादी के हिसाब से किया जायेगा।

20 जिलों में बाराबंकी भी हो सकता है
लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती व सिद्धार्थनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed