फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mock Drill: Stampede on Ashbagh Railway Station FOB; several passengers injured.

मॉक ड्रिल : ऐशबाग रेलवे स्टेशन के एफओबी पर भगदड़, कई यात्री घायल

Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mock Drill: Stampede on Ashbagh Railway Station FOB; several passengers injured.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज (एफओबी) पर शनिवार को अचानक भगदड़ मच गई। कई यात्रियों के घायल होने और मौत की सूचना से अफरातफरी फैल गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, मेडिकल, एनडीआरएफ और अग्निशमन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हालांकि, यह वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि दोपहर 12 बजे कंट्रोल रूम से भगदड़ की सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद आरपीएफ ऐशबाग के निरीक्षक देवेंद्र प्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉ. संजय तिवारी के नेतृत्व में घायलों को प्राथमिक सहायता दी गई।
विज्ञापन

अभ्यास में आरपीएफ गोमतीनगर, लखनऊ जंक्शन, जीआरपी ऐशबाग, नाका हिंडोला और खाला बाजार थाने की पुलिस के साथ अग्निशमन एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed