फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mobile app for UP Vidhansabha launched.

UP News: यूपी विधानसभा की जानकारी के लिए मोबाइल एप लांच, एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सूचनाएं

Mon, 12 Feb 2024 04:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Feb 2024 04:06 PM IST
सार

यूपी विधानसभा की कार्यवाही के लिए अध्यक्ष ने सोमवार को मोबाइल एप लांच किया है। अब एक क्लिक में यूपी विधानसभा से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी।

विज्ञापन
Mobile app for UP Vidhansabha launched.
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मोबाइल एप लांच किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

आठ जनवरी, 1887 को इलाहाबाद के थार्नहिल मेमोरियल हाल में ‘नार्थ वेस्टर्न प्रोविन्सेज एंड अवध लेजिस्लेटिव कौंसिल’ की पहली बैठक से लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2023 के बजट सत्र तक की तमाम जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। सोमवार को विधान भवन के तिलक हॉल में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा की यूपीवीएस इंटेलीजेंट सर्च एप को लांच किया।

एप में विधानसभा सदस्यों के साथ ही आम लोग भी सदन की पुरानी कार्यवाहियों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना सर्च कर सकते हैं। एप में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, सरकारी एवं असरकारी गजट, महत्वपूर्ण विषयों पर न्यूजपेपर की क्लिपिंग्स तथा मौजूदा विधायकों का जीवन परिचय भी लोग देख सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एप में विधानसभा से संबंधित हर तरह का विवरण मिल सकेगा।

विज्ञापन


एप में यदि किसी विधायक या एप धारक को शिक्षा, स्वास्थ्य, हत्या, लूट, नौकरी, रोजगार की कोई महत्वपूर्ण खबर देखनी है तो विषय लिखते ही संबंधित खबरें मोबाइल की स्क्रीन पर दिखेंगी। विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों के नाम और उनका कार्यकाल, सदन में उठाए गए प्रमुख मुद्दों सहित अन्य जानकारियां भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में यू ट्यूब पर विधानसभा की कार्यवाही के सीधे प्रसारण की सुविधा भी एप से लिंक की जाएगी। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे, भाजपा और सपा के विधायक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed