फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mobile app does not show right blood pressure

मोबाइल पर बीपी नापकर न करे इलाज

Sat, 28 Sep 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
mobile app does not show right blood pressure
मोबाइल एप नहीं बताता सही रक्तचाप
विज्ञापन

यूपी के 1961 लोगों पर हुए सर्वे के आधार पर डॉक्टरों ने दी जानकारी
आजकल लोग मोबाइल एप से अपना बीपी नापते हैं जो कि गलत है। इसकी रिपोर्ट ठीक नहीं आती है। चूंकि प्रेशर धमनियों में होता है न कि शरीर की ऊपरी सतह पर। डॉक्टर बीपी नापने के लिए मशीन को हाथ के बाजू में बांधकर प्रेशर देकर उसे कसते हैं। यह जानकारी शुक्रवार को डॉ. विराज सुवर्ण ने दी। वे हजरतगंज जॉपलिंग रोड स्थित एक होटल में एरिस लाइफ साइंसेज की ओर से इंडिया हॉर्ट स्टडी पर जानकारी दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि यूपी में 1961 लोगों पर एक सर्वे हुआ। इसमें 1345 पुरुष, 616 महिलाएं शामिल थीं। इसमें सामने आया कि मोबाइल एप पर लोगों का बीपी नॉर्मल बताता है, मगर जब वे बीपी नपवाने डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तो बीपी बढ़ा हुआ होता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 फीसदी लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें बीपी है। डिवाइन हॉर्ट सुपरस्पेशियलिटी के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. नकुल सिन्हा ने बताया स्टडी के आंकड़े बताते हैं कि भारतीयों में आराम की स्थिति में हृदय की धड़कन की दर आरएचआर औसत से अधिक है। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। आरएचआर और दिल के बीच गहरे संबंध हैं। सर्वे के मुताबिक प्रदेश में 21.7 फीसदी प्रतिक्रियादाता व्हाइट कोट हाइपरसेंसिटिव, जबकि 20 फीसदी को मास्क्ड हाइपरटेंशन है। वहीं करीब 41.7 फीसदी लोग गलत डायग्नोसिस व मिस्ड डायग्नोसिस के खतरे में हैं। यानी उनकी जांच के जरिए बीमारी की पहचान ठीक से नहीं हो पाती है। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. दीपक दीवान ने बताया किडनी और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को स्वस्थ रखने में संतुलित बीपी होना जरूरी है। बीपी बढ़ने से अंगों को क्षति पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed