फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MNREGA labourers attacked at Police in Faizabad.

UP: पेड़ काटने से रोकने पर पुलिस टीम पर हमला

Mon, 11 Jan 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)।
ब्यूरो/अमर उजाला, हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। Updated Mon, 11 Jan 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
MNREGA labourers attacked at Police in Faizabad.

फैजाबाद के इनायतनगर थानाक्षेत्र के पाराताजपुर गांव में रविवार को पेड़ काट रहे मनरेगा मजदूरों और प्रधान पुत्र को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर तू-तू, मैं-मैं के बाद हमला बोल दिया गया। मजदूरों ने चौकी प्रभारी और होमगार्ड को पीट दिया। चौकी प्रभारी की बाइक भी तोड़ डाली।

विज्ञापन


मौके से भाग कर जान बचाने वाले दरोगा की सूचना पर कुछ ही देर में गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस-पीएसी ने महिला प्रधान के घर में जमकर तोड़-फोड़ की है। क्रेन मंगवाकर कर उसकी जीप भी उठवा ली है।
विज्ञापन


पुलिस महिला प्रधान, उसकी बेटी और कई मनरेगा मजदूरों को अपने साथ थाने उठा ले गई है। गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी व सिपाहियों पर बोला हमला

MNREGA labourers attacked at Police in Faizabad.

रविवार की सुबह नौ बजे इनायतनगर थाना क्षेत्र के पाराताजपुर गांव स्थित एक तालाब में लगे एक पेड़ की कटाई मनरेगा मजदूर कर रहे थे। इसी बीच किसी ने हैरिंग्टनगंज चौकी पुलिस को पेड़ काटे जाने की सूचना दे दी।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी आरसी यादव होमगार्ड अजय सिंह के साथ मनरेगा मजदूरों को पेड़ काटने से रोका। इसी बीच ग्राम प्रधान शिव कुमारी का पुत्र शिवकुमार पहुंच गया।

प्रधान पुत्र और मनरेगा मजदूरों से पुलिस की बहस होने लगी। इसी बीच चौकी प्रभारी ने एक मनरेगा मजदूर को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद मनरेगा मजदूर आक्रोशित हो गए और चौकी प्रभारी व होमगार्ड पर हमला बोल दिया।

मजदूरों के हमले से घायल चौकी प्रभारी और होमगार्ड जैसे तैसे जान बचा कर भागे। आक्रोशित मजदूरों ने चौकी प्रभारी की बाइक भी तोड़ डाली। पुलिस टीम ने इसकी सूचना आला अफसरों को दी। कुछ ही देर में एसओ इनायत नगर, कई थानों के प्रभारी और भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया।

पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को ढूढ-ढूंढकर पीटा

MNREGA labourers attacked at Police in Faizabad.

जिसके बाद पुलिस का तांडव शुरू हुआ। साथियों की पिटाई से आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने मजदूरों को ढूढ़-ढूढ़ कर पीटना शुरू कर दिया। कई लोग गांव छोड़कर भाग गए।

प्रधान के घर पहुंची पुलिस ने घर में रखा सारा सामान तोड़ डाला और क्रेन मंगवाकर बोलेरो जीप थाने उठवा ले गई। साथ ही महिला प्रधान और उसकी पुत्री समेत पांच महिलाओं तथा तीन मनरेगा मजदूरों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है।

गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी को घर से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं मिली। गांव में अघोषित रूप से कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

एसपी देहात कुलदीप नारायण ने बताया कि घटना के बाद प्रधान के घर पहुंची पुलिस ने बोलेरो जीप की तलाशी में जिलाधिकारी, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों की मोहर बरामद की है।

प्रधान समेत 19 को किया गिरफ्तार

MNREGA labourers attacked at Police in Faizabad.

घटनास्थल से साइकिलें, बाइक, कुल्हाड़ी, फावड़ा आदि बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से प्रधान समेत 19 को गिरफ्तार किया है।

इनायतनगर थाने में पकड़े गए लोगों को नामजद करते हुए सौ-डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मी पर हमला, बाइक क्षतिग्रस्त करने तथा लोक शांत को खतरा पहुंचाने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

मामले की विवेचना के साथ फरार आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। प्रधान पुत्र का आपराधिक इतिहास सामने आया है। पूरे मामले की गहराई से जांच कराए जाने के साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed