{"_id":"6682f1a108acaf1b4706e090","slug":"mlc-bjp-declared-bahoran-lal-maurya-its-candidate-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को बनाया एमएलसी प्रत्याशी, स्वामी प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को बनाया एमएलसी प्रत्याशी, स्वामी प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
Tue, 02 Jul 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:11 AM IST
सार
बहोरन लाल मौर्य बरेली की भोजीपुरा सीट से वर्ष 2017 में विधायक रह चुके हैं, हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वह बरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ से रिक्त हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन
बता दें कि बहोरन लाल मौर्य बरेली की भोजीपुरा सीट से वर्ष 2017 में विधायक रह चुके हैं, हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको शिकस्त का सामना करना पड़ा था। वह बरेली में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जल्द ही वह एमएलसी उपचुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव की अधिसूचना के मुताबिक 2 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 12 जुलाई को मतदान के बाद मतगणना होगी। विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या को देखते हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।
विज्ञापन