फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA's nephew and birthday boy killed in accident

हादसे में बर्थ डे ब्वाय और विधायक के भतीजे की मौत

Tue, 29 Oct 2013 01:02 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 29 Oct 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
MLA's nephew and birthday boy killed in accident
पुराना पंचकूला के नजदीक रविवार देर रात कैंटर और कार की भिड़ंत में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मृतकों में एक युवक बर्थ डे ब्वाय था, जबकि दूसरा फिरोजपुर (पंजाब) के गुरु हरसराय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का भतीजा था।
विज्ञापन


वहीं, कैंटर सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैंटर और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार चकनाचूर हो गई और कैंटर भी दो हिस्सों में टूट गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-9 निवासी साहिल बुदरान का जन्मदिन था। उसने सेक्टर-9 स्थित एक निजी होटल में अपने सभी दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी खत्म होने के बाद साहिल, पीरमुछल्ला निवासी एवं कांग्रेसी विधायक का भतीजा नवरतन सोढ़ी और सेक्टर-20 निवासी ईशव वीर सिंह रात करीब साढ़े 12 बजे स्विफ्ट में सेक्टर-9 से निकले, जबकि कुछ अन्य दोस्त दूसरी गाड़ी में थे। वे इनसे कुछ मिनट पहले ही निकल गए थे। प्लान था कि पहले जीरकपुर में खाना खाएंगे, उसके बाद घर जाएंगे।

अगली सीट पर बैठे दोनों युवकों की जान गई
पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट नवरतन चला रहा था और उसकी साथ वाली सीट पर साहिल बैठा था, जबकि ईशव पीछे बैठा था। उनकी कार जैसे ही कालका-जीरकपुर हाईवे पर पुराना पंचकूला से चढ़ने लगी, कैंटर से जा टकराई।


 कैंटर की टक्कर से स्विफ्ट हाईवे से नीचे गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार के एयर बैग भी फट गए, जबकि कैंटर भी दो फाड़ हो गया।

तीसरे दोस्त का अलकेमिस्ट में चल रहा उपचार
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, कार सवार तीनों युवकों व कैंटर सवार तीनों व्यक्तियों को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां डॉक्टरों ने साहिल (24 वर्षीय बर्थ डे ब्वाय) और विधायक के भतीजे नवरतन सोढ़ी (24) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ईशव वीर के परिजन उसे अलकेमिस्ट अस्पताल ले गए, जहां वह उपचाराधीन है।

बद्दी से मेरठ जा रहा था कैंटर
पुलिस के मुताबिक, कैंटर चालक आबिद, दीपू व आमिर मेरठ के रहने वाले हैं और रात को बद्दी से सामान लोड कर मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed