{"_id":"68b21abca9b153efdb03089d","slug":"mla-reached-faizullahganj-scolded-officers-over-waterlogging-lucknow-news-c-13-knp1050-1360252-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में पहुंचे विधायक, जलभराव पर अफसरों की लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में पहुंचे विधायक, जलभराव पर अफसरों की लगाई क्लास
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में पहुंचे विधायक डॉ. नीरज बोरा।
लखनऊ। फैजुल्लागंज के जलभराव वाले क्षेत्र में पहुंचे विधायक डाॅ. नीरज बोरा ने शुक्रवार को नगर निगम अफसरों की जमकर क्लास लगाई।
शुक्रवार को फैजुल्लागंज के दाऊदनगर की मामा कॉलोनी में हुए जलभराव का निरीक्षण करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र नीचा होने के कारण यहां जलभराव है। जल निकासी के लिए नगर निगम ने पंप लगाया है, लेकिन सड़कों पर अब भी पानी भरा है। निगम कर्मियों को कॉलोनी की सड़क पर तत्काल 50 डंपर मलबा डालने का निर्देश दिया, जिससे आवागमन हो सके।
मामा काॅलोनी से नाला बनाकर उसे निर्माणाधीन बड़े नाले में जोड़ने के निर्देश दिए। विधायक ने आरआर प्रभारी को सड़क पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था कराने को कहा। विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र संक्रामक रोगों की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। यह जानते हुए भी सफाई आदि की व्यवस्था नहीं की जा रही है। यहां कम से कम 250 सफाईकर्मी लगाए जाएं।
उप नगर आयुक्त रश्मि, जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, जोनल सेनेटरी ऑफिसर जितेंद्र गांधी, सफाई निरीक्षक विशुद्धानंद त्रिपाठी, डोर टू डोर के यूनिट हेड आशीष माथुर, सफाई पर्यवेक्षक सुमित, जिला मलेरिया अधिकारी ऋतु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।