फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA kuldeep singh sengar and victim confrontation at cbi office

उन्नाव दुष्कर्म केस: आरोपी विधायक और पीड़िता से सीबीआई ने की पूछताछ

Fri, 20 Apr 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
MLA kuldeep singh sengar and victim confrontation at cbi office
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। - फोटो : amar ujala

उन्नाव प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने बृहस्पतिवार को पीड़िता व उसके परिजनों से घंटों पूछताछ की। साथ ही पीड़िता के पिता की हत्या के आरोपी अतुल सेंगर व उसके साथियों से भी लंबी पूछताछ हुई। सीबीआई की पूछताछ पीड़िता के पिता की मारपीट व मौत पर केंद्रित रही।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे सीबीआई की टीम पीड़िता और उसकी मां व चाचा को उन्नाव से लेकर सीबीआई मुख्यालय पहुंची। यहां सीबीआई ने पहले चरण में 20-20 मिनट और दूसरे चरण में तीन-तीन घंटे पीड़िता व उसके परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की। घंटों चली पूछताछ के दौरान दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम रहे।
विज्ञापन


वहीं विधायक कुलदीप सेंगर व उसके भाई अतुल सेंगर के साथ-साथ रिमांड पर लिए गए अन्य आरोपियों से भी लंबी पूछताछ की गई। इस दौरान दिल्ली से इस मामले की निगरानी के लिए आए डायरेक्टर फारेंसिक राकेश अस्थाना ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हालांकि चर्चा होती रही कि सीबीआई ने पीड़िता का आरोपी से आमना-सामना कराया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

उधर, उन्नाव में पिछले सात दिनों में सीबीआई की टीम इस पूरे मामले से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है। वीडियो व फोटोग्राफी के साथ ही दुष्कर्म और किशोरी के पिता के साथ मारपीट के पूरे घटनाक्रम का रेखांकन भी कर चुकी है।

लखनऊ में पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम पीड़िता व उसके परिजनों को लेकर देर शाम सात बजे वापस उन्नाव लौट आई। इस बीच किशोरी के चाचा ने कहा कि सीबीआई से न्याय की उम्मीद है।

शशि सिंह को भेजा गया महिला कारागार

बलात्कार के मामले में विधायक कुलदीप सेंगर की सह आरोपी शशि सिंह की रिमांड अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। सीबीआई ने उसे महिला कारागार भेज दिया है। 15 अप्रैल को सीबीआई ने शशि सिंह को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे 19 अप्रैल तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया था।

सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनीटरिंग

इस पूरे मामले की मॉनीटरिंग दिल्ली से आए सीबीआई के वरिष्ठ अफसर कर रहे हैं। डायरेक्टर फॉरेंसिक राकेश अस्थाना पिछले दो दिनों से लखनऊ में हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने अलग-अलग टीमों के साथ अब तक की गई तफ्तीश के बारे में जानकारी हासिल की।

डिजिटल एविडेंस भी होंगे महत्वपूर्ण

सूत्रों का कहना है कि इस पूरे घटना क्रम में डिजिटल एविडेंस भी काफी महत्वपूर्ण होंगे। इस मामले से जुड़े कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं। सीबीआई इसकी जांच कर रही है। साथ ही सूत्रों का दावा है कि विधायक की ओर से चार जून का वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है, जिसमें उसके कानपुर में एक कार्यक्रम में होने की पुष्टि हो रही है। हालांकि सीबीआई की ओर से इस बारे में अब तक कुछ नहीं बताया गया है।

दस दिन से लापता किशोरी के चचेरे भाई की गुमशुदगी दर्ज

किशोरी के पिता पर मारपीट व आर्म्स ऐक्ट का मुकदमा दर्ज कराने वाला किशोरी का चचेरा भाई आरोपी की मौत के बाद से लापता है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है।

माखी थाना क्षेत्र निवासी टिंकू सिंह ने 3 अप्रैल को किशोरी के पिता (अब मृतक) के खिलाफ मारपीट और आर्म्स ऐक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। माखी थाने में दी गई तहरीर में टिंकू सिंह के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल सुबह करीब दस बजे उसका भाई घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं आया। माखी थाना के एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed