फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA Dr. Rajeshwar Singh visits special-needs children.

Lucknow News: विशेष बच्चों के बीच पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

Wed, 16 Sep 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
MLA Dr. Rajeshwar Singh visits special-needs children.
विशेष बच्चों के बीच पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार स्थित दृष्टि सामाजिक संस्थान पहुंचे सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों को फल एवं चॉकलेट वितरित किए। उन्होंने संस्था को ट्रस्ट के माध्यम से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बच्चों की शिक्षा, मनोरंजन और सामूहिक गतिविधियों के लिए टीवी और साउंड सिस्टम देने, शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण के लिए बसों की व्यवस्था में सहयोग का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बच्चों की सेवा में समर्पित कर्मचारियों एवं सहयोगियों को सम्मानित करते हुए 150 साड़ियां प्रदान कीं। कहा कि सच्ची समाजसेवा क्या होती है। इसे समझने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक बार दृष्टि आकर इन बच्चों और उनकी सेवा में जुटे लोगों से अवश्य मिलना चाहिए। वर्ष 1990 में स्व. नीता बहादुर ने दृष्टि की स्थापना की थी। संस्था पिछले 35 वर्षों से निराश्रित, दिव्यांग, बहु-दिव्यांग एवं विशेष बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, देखभाल और पुनर्वास के लिए कार्यरत है। वर्तमान में यहां 265 बच्चे निवास करते हैं। इनकी सेवा और देखभाल में 143 कर्मचारियों की टीम दिन-रात समर्पित है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, ट्रस्ट, समाजसेवियों, सक्षम नागरिकों और संगठनों से दृष्टि से जुड़ने की अपील की। कहा कि सहयोग केवल धन से नहीं होता। कोई शिक्षा दे सकता है, कोई स्वास्थ्य सुविधा और कोई अपना समय व स्नेह। दृष्टि आइए, बच्चों से मिलिए और उनकी मुस्कान का हिस्सा बनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed