Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA celebrated Deepotsav with flood-affected people

Lucknow News: बाढ़ प्रभावितों के साथ विधायक ने मनाया दीपोत्सव

Sun, 08 Nov 2026 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
MLA celebrated Deepotsav with flood-affected people
फैजुल्लागंज ​स्थित लॉन में बाढ़ प्रभावितों को संबो​धित करते विधायक डॉ़ नीरज बोरा।
लखनऊ। दूसरों के जीवन में खुशहाली और रोशनी लाना ही सनातन संस्कृति का संदेश है। इसी भाव के साथ भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज स्थित महावीर लॉन में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाया। लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से आयोजित फ्लड रिलीफ एक्शन समारोह में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि फैजुल्लागंज के प्रभावित परिवारों के घरों में दीप जलने के बाद ही वह अपने घर में दीपक जलाएंगे। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में क्षेत्र की बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए पक्का पुल से आईआईएम रोड तक 5.5 किलोमीटर लंबे तटबंध और 12 फ्लड पंपिंग स्टेशनों के निर्माण के लिए 331 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। साथ ही, क्षेत्र की सभी सड़कों को दोबारा बनवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. बोरा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में फैजुल्लागंज भी गोमतीनगर की तर्ज पर विकसित होगा। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने दीप जलाकर विधायक के प्रति आभार जताया। समारोह में सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

फैजुल्लागंज स्थित लॉन में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते विधायक डॉ़ नीरज बोरा।

फैजुल्लागंज स्थित लॉन में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते विधायक डॉ़ नीरज बोरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed