फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA and CMO inspected the hospital under construction

Lucknow News: विधायक और सीएमओ ने निर्माणाधीन अस्पताल का किया निरीक्षण

Sun, 26 Apr 2026 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
MLA and CMO inspected the hospital under construction
लखनऊ। विधायक नीरज बोरा ने शनिवार को सीएमओ के साथ फैजुल्लागंज में निर्माणाधीन 50 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह अस्पताल जल्द ही क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। विधायक ने कार्यदायी संस्था को अगले 15 दिन में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल के भूतल पर ओपीडी और ऊपरी तल पर प्रस्तावित जांच लैब, मरीज वार्ड व लिफ्ट के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने ऑपरेशन थियेटर में हैंगिंग लाइट लगाने के साथ ही सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का काम भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। नीरज बोरा ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर कार्यदायी संस्था एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा कराने व अस्पताल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का अनुरोध भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed