{"_id":"63ec6714b0072b0b5a0153a0","slug":"mla-abbas-ansari-send-to-kasganj-jail-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह पांच बजे कासगंज जेल भेजा गया विधायक अब्बास अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह पांच बजे कासगंज जेल भेजा गया विधायक अब्बास अंसारी
Wed, 15 Feb 2023 10:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:31 AM IST
सार
चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी को मिल रही सुविधाओं के बाद अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और विधायक को कासगंज जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
चित्रकूट जेल में बंद रहे सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह पांच बजे कासगंज जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने मंगलवार को अब्बास अंसारी को कासगंज जेल भेजने का आदेश दिए थे। उन्होंने आदेश पर तुरंत अमल करने के साथ ही चित्रकूट जेल में अब्बास का साथ देने वालों जेलकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल अधीक्षकों, जेलर, डिप्टी जेलर एवं डीआईजी स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा में मंत्री ने कहा कि कोई भी समस्या, दबाव या धमकी मिले तो सूचना तत्काल मुख्यालय को दें।
विज्ञापन
उन्होंने जेल अधीक्षकों से 20 फरवरी तक जेलों में बंद टॉप टेन अपराधियों की सूची मुख्यालय को देने और सीसीटीवी से निगरानी व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए थे।