फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MJMC student Nidhi Singh receives the Atul Maheshwari Memorial Gold Medal.

Lucknow News: एमजेएमसी की छात्रा निधि सिंह को मिला अतुल माहेश्वरी मेमोरियल गोल्ड मेडल

Sat, 01 Aug 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
MJMC student Nidhi Singh receives the Atul Maheshwari Memorial Gold Medal.
एमजेएमसी की छात्रा निधि सिंह को मिला अतुल माहेश्वरी मेमोरियल गोल्ड मेडल
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (एमजेएमसी) की छात्रा निधि सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अतुल माहेश्वरी मेमोरियल गोल्ड मेडल और प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। एमजेएमसी परीक्षा में 84.13 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली निधि अब अकादमिक अनुसंधान और पत्रकारिता, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन

तेलीबाग में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली निधि मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के बुचामन गांव की निवासी हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। मां रीना देवी गृहिणी हैं। निधि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और विश्वविद्यालय के गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर पीएचडी करना है। इसके साथ ही वह उच्च शिक्षा और अकादमिक अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं। उनकी पढ़ाई का मंत्र नियमितता रहा। परीक्षा के दिनों में ही नहीं, बल्कि पूरे सत्र के दौरान रोज थोड़ा-थोड़ा अध्ययन करने की आदत ने उन्हें यह सफलता दिलाई। उनका मानना है कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed