{"_id":"724e70da5df530b7316c8dfbaf57c46e","slug":"mistry-on-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्त्री बोले, मोदी डरपोक हैं, यूपी से नहीं लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्त्री बोले, मोदी डरपोक हैं, यूपी से नहीं लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Jul 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस के जोनस्तरीय चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने नरेंद्र मोदी को प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में मिस्त्री ने कहा कि मोदी यूपी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे बहुत डरपोक आदमी हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद अथवा किसी और सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने संकेत दिया कि संगठन में जल्द ही फेरबदल किया जाएगा। इसकी शुरुआत ब्लाक अध्यक्षों से की जाएगी।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में बुधवार को आयोजित शिविर में दस लोकसभा सीटों से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए मिस्त्री ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों व अन्य अवसरों पर भीड़ देखकर उत्साह पैदा होता है। लेकिन, जब चुनाव होता है तो अपेक्षित परिणाम नहीं आ पाता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है। काम करने वाले कार्यकर्ताओं को निरुत्साहित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने टिकट की चाह रखने वालों को भी सचेत किया कि दिल्ली व लखनऊ परिक्रमा करने से काम नहीं चलेगा।