{"_id":"6983ade12d8c86d3f607d191","slug":"missing-youths-body-found-in-indira-canal-lucknow-news-c-13-knp1002-1591081-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लापता युवक का शव इंदिरा नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लापता युवक का शव इंदिरा नहर में मिला
Thu, 05 Feb 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में पहाड़नगर टिकरिया गांव के पास एसडीआरएफ टीम को इंदिरा नहर में बुधवार शाम युवक का शव मिला। शव की पहचान बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र निवासी अंकित यादव (24) के रूप में हुई। वह बीते कई दिनों से लापता था। बाराबंकी के मसौली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक एसडीआरएफ टीम दो दिनों से गोसाईंगंज के कबीरपुर निवासी प्रियांशु (22) की तलाश कर रही थी। प्रियांशु के परिजनों ने उसके नहर में कूदने की आशंका जताई थी। फिलहाल अभी तक प्रियांशु का सुराग नहीं लग सका है।