{"_id":"5b83d80542c792466408ce99","slug":"missing-school-girl-found-in-shelter-home-of-mumbai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरणालय में मिली दो महीने से लापता छात्रा, लापरवाही पर सीएम ने दी थी सख्त हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरणालय में मिली दो महीने से लापता छात्रा, लापरवाही पर सीएम ने दी थी सख्त हिदायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Aug 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र से 30 जून की शाम संदिग्ध हालात में लापता छात्रा माही वर्मा मुंबई के एक शरणालय में मिली है। उसने फर्जी नाम व पता लिखा रखा था। मुंबई के थानों और शरणालयों के चक्कर काट रही पुलिस टीम ने उसे फोटो से पहचान कर तहकीकात की। तलाश में लापरवाही की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त हिदायत दी थी।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरानगर के ए-ब्लॉक निवासी माही वर्मा (15) मुंबई के एक शरणालय में सकुशल मिली है। तहकीकात में पुलिस को माही के मुंबई जाने की आशंका हुई थी।
लैपटॉप खंगालने पर अहम जानकारी हुई। इस पर पुलिस की टीम को मुंबई रवाना किया गया था। वहां के सभी थानों पर माही के फोटो युक्त पोस्टर चस्पा कराने, लावारिस मिली लड़कियों का ब्योरा एकत्र करके शरणालयों में छानबीन के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
तहकीकात में पता चला कि मुंबई पुलिस ने नौ जुलाई को भटकते मिली एक किशोरी को शरणालय पहुंचाया था। किशोरी ने खुद को दिल्ली निवासी अशोक यादव की बेटी तान्या बताया और फर्जी मोबाइल नंबर बताया था। संदेह होने पर पुलिस ने शरणालय प्रबंधन से संपर्क करके फोटो दिखाई।

विवेचक ने पहचाना और सवाल पूछने पर हुआ खुलासा
डेमो
किशोरी से सामना होते ही विवेचक ने उसे पहचाना और सवालों की झड़ी लगाने पर खुलासा हुआ कि तान्या के नाम से शरणालय में रह रही किशोरी इंदिरानगर निवासी रेलवे इंजीनियर अरविंद कुमार वर्मा की बेटी माही है।
पुलिस टीम ने परिवारीजनों को माही के सकुशल मिलने की जानकारी दी। मालूम हो कि महानगर गर्ल्स कॉलेज से हाईस्कूल पास कर चुकी माही वर्मा 30 जून की शाम साइकिल लेकर घर से निकली और लापता हो गई।
पुलिस टीम ने परिवारीजनों को माही के सकुशल मिलने की जानकारी दी। मालूम हो कि महानगर गर्ल्स कॉलेज से हाईस्कूल पास कर चुकी माही वर्मा 30 जून की शाम साइकिल लेकर घर से निकली और लापता हो गई।