फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing farmer was murdered, wife filed a case

Lucknow News: लापता किसान की हुई थी हत्या, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Thu, 17 Oct 2024 05:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Missing farmer was murdered, wife filed a case

विज्ञापन
सरोजनीनगर। नगराम इलाके में आठ अक्तूबर को मिला शव बिजनौर से लापता किसान संदीप गौतम 30 का था। उनकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। बुधवार को पत्नी ने बिजनौर थाने में तीन नामजद व एक अज्ञात महिला पर हत्या का केस दर्ज कराया है। इस मामले में बिजनौर पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा का कहना है कि संदीप ने जमीन 13 लाख रुपये में बेची थी। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

बिजनौर के माती गांव निवासी महिला शिवानी के मुताबिक छह अक्तूबर को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति घर से पति संदीप को साथ बुला ले गया। संदीप घर नहीं लौटे तो उन्होंने 8 अक्तूबर को गुमशुदगी बिजनौर थाने में दर्ज कराई। शिवानी को लोगों से पता चला कि संदीप की मां के नाम कमलापुर में कुछ जमीन थी। इसे संदीप व गांव के सुखराम, अभिषेक व मुन्ना यादव और एक अज्ञात महिला की मदद से बेच दिया था। संदीप ने अज्ञात महिला को मां बताकर सौदा किया था। जमीन मास्टर नाम के व्यक्ति ने खरीदी थी और रुपये संदीप के खाते में आए थे। मंगलवार शाम नगराम में आठ अक्तूबर को नगराम इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसका पुलिस ने अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने शव की फोटो व कपड़े दिखाए तो परिजनों ने शव की पहचान संदीप के रूप में की।
विज्ञापन





संदीप की पत्नी शिवानी ने बुधवार को सुखराम, अभिषेक, मुन्ना यादव और एक अज्ञात महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक संदीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शिवानी का आरोप है कि नामजद आरोपियों ने रुपये के विवाद में पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन









संदीप के लापता होने के बाद बिजनौर पुलिस सुखराम, अभिषेक, मुन्ना यादव और एक अन्य व्यक्ति संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, पर उन लोगों ने पुलिस को कुछ सही नहीं बताया था। इस पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed