फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missed the darshan of Ramlala, Nihal missed seeing the grand Ayodhya

Lucknow News: रामलला के दर्शन से चूके, भव्य अयोध्या देख हुए निहाल

Sun, 21 Jan 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Missed the darshan of Ramlala, Nihal missed seeing the grand Ayodhya
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के चलते राममंदिर को 20 से 22 जनवरी तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। शनिवार को बड़ी संख्या में सुबह जब श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मंदिर बंद है। श्रद्धालु रामलला के दर्शन से तो चूक गए, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सज रही भव्य अयोध्या के दर्शन कर निहाल हो उठे।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार पर शनिवार को सुबह से बैरियर लगा दिया गया था। जो श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे उन्हें वापस लौटना पड़ा, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं पड़ा। राजस्थान से नारियल की लकड़ी से बनी गदा लेकर राममंदिर ट्रस्ट को भेंट करने पहुंचे आनंद वैष्णव ने कहा कि राममंदिर में रामलला के दर्शन नहीं मिले, लेकिन इस समय अयोध्या के रज-कण में रामलला के दर्शन हो रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र से पहुंचे श्रद्धालु राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार पर भक्ति भाव में लीन होकर नृत्य कर रहे थे। सालिना बोलीं कि यह उत्सव मनाने का क्षण है, राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार से ही अपने आराध्य को प्रणाम कर वापस लौट जाएंगे। नए मंदिर के उद्घाटन के बाद फिर आएंगे।
विज्ञापन

वहीं लखनऊ निवासी सचिन गुप्ता राम जन्मभूमि के गेट नंबर तीन पर सेल्फी ले रहे थे। बताया कि दर्शन करने गए थे, लेकिन मंदिर बंद है। इस समय तक अयोध्या का कोना-कोना राममय है, जिधर देखिए उधर राम ही राम दिख रहे हैं। ऐसी भव्य अयोध्या पहले कभी नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम जन्मभूमि के प्रवेश द्वार पर हाेंगे गज दर्शन
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राममंदिर का गेट नंबर 11 व गेट नंबर तीन भव्यतम तरीके से सज रहा है। गेट नंबर 11 की थीम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है, जबकि गेट नंबर तीन की थीम गजानन है। गेट नंबर 11 पर प्रवेश करते ही रामलला के दर्शन होंगे। यहां फूलों से भव्य सजावट की गई है। गेट नंबर तीन पर दोनों तरफ फूलों व अन्य माध्यमों से 10 हाथियों की आकृति बनाई जा रही है जो एक नजर में ही आकर्षित करती है।

रामजन्मभूमि गेट नंबर तीन को फूलों से सजाया गया।

रामजन्मभूमि गेट नंबर तीन को फूलों से सजाया गया।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed