{"_id":"64aafecfd776634c300a2174","slug":"miscreants-snatched-purse-from-woman-going-to-market-na-news-c-13-1-326900-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाजार जा रही महिला से बदमाशों ने छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाजार जा रही महिला से बदमाशों ने छीना पर्स
Mon, 10 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने बाजार जा रही महिला से उसका पर्स छीन लिया। पीड़िता के मुताबिक पर्स में 40 हजार रुपये और मोबाइल था। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।
सिविल लाइंस निवासी सीमा होरा अपनी बहू मानसी के साथ बाजार जा रहीं थीं। इसी दौरान प्रेमनगर चौराहे से पंजाब फोटो स्टेट के बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और उनकी पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 40 हजार रुपये, महंगा मोबाइल व जरूरी कागज रखे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के कैमरों को खंगाला। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर चौकी इंचार्ज प्रदीप दुबे को भेजा गया था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।