फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants looted jewelery worth Rs 15 lakh from bullion businessman

Lucknow News: बदमाशों ने सराफा व्यवसायी से 15 लाख के जेवरात लूटे

Tue, 13 Feb 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 13 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted jewelery worth Rs 15 lakh from bullion businessman
ऊंचाहारा (रायबरेली)। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने सराफा व्यवसायी से 15 लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात लूट लिए। पहले लुटेरों ने व्यवसायी को ओवरटेक करके रोक लिया और फिर विरोध पर धुनाई की। कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


घटना का आसपास खड़े लोगों ने विरोध का प्रयास किया तो उन्हें भी तमंचा दिखाते हुए खदेड़ दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज पुलिस को दी। जांच में घटनास्थल नवाबगंज थाना क्षेत्र का पाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के नगर पंचायत ऊंचाहार कस्बा निवासी विजय कुमार की प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावा बाजार में सराफा की दुकान है। हर दिन वह दुकान बंद करके सोने-चांदी के जेवरात घर ले आता है। सोमवार को बाइक से दुकान जा रहा था। रायबरेली-प्रयागराज हाईवे होते हुए प्रतापगढ़ की सीमा पर जैसे ही उसने प्रवेश किया, वैसे ही दो बाइकों पर सवार पांच लुटेरों ने उसे ओवरटेक करते हुए रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने जेवरात से भरा बैग उससे छीन लिया। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के शोरगुल पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर लुटेरों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए लोगों को भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि बैग में छह किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवरात थे। इनकी कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा की है।


सीमा विवाद में उलझी पुलिस
पीड़ित की सूचना पर रायबरेली की ऊंचाहार और प्रतापगढ़ जिले की नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर मामला उलझा रहा। बाद में प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच मेंं घटनास्थल नवाबगंज थाना क्षेत्र का पाया गया। इस पर नवाबगंज पुलिस ने घटना की जांच की। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच नवाबगंज पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed