फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   miscreants kidnapped youth on pretext of giving lift and beat him robbed him of 1.54 lakh In Lucknow

Lucknow News: लिफ्ट देने के बहाने थार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा करके पीटा... 1.54 लाख लूटे; केस दर्ज

Thu, 05 Feb 2026 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 06:50 PM IST
सार

राजधानी में लिफ्ट देने के बहाने थार सवार बदमाशों ने युवक को अगवा करके पीटा। फिर 1.54 लाख लूट लिए। मामले में केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
miscreants kidnapped youth on pretext of giving lift and beat him robbed him of 1.54 lakh In Lucknow
थार। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में मंगलवार को थार सवार बदमाशों ने कानपुर नगर के सैयद नगर रावतपुर निवासी फिदा हुसैन को अगवा कर बुरी तरह पीटा। फिर 1.54 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश पीड़ित को कानपुर के रनिया में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ लूट, अपहरण और पिटाई की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


फिदा हुसैन के मुताबिक, कुछ दिन पहले वह सरोजनीनगर की जयराजपुरी कॉलोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आए थे। तीन फरवरी को अपने घर लौटने के लिए वह सुबह 09 बजे स्कूटर इंडिया चौराहे पर पहुंचे थे। वह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक काली थार उनके पास रुकी। थार में चालक व चार अन्य लोग सवार थे। 
विज्ञापन


फिदा से चालक ने उन्हें कानपुर तक लिफ्ट देने की बात कही और थार में बैठा लिया। पीड़ित ने बताया कि थोड़ी दूर चलने के बाद आरोपी ने थार सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दी। उन्होंने जब विरोध किया तो बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया।फिदा से बदमाशों ने 54 हजार रुपये नकद, कीमती घड़ी और मोबाइल फोन लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र पहुंचकर ऑनलाइन निकाले एक लाख

पीड़ित ने बताया कि सारा सामान लूटने के बाद बदमाश उन्हें फिर से पीटते हुए जनसेवा केंद्र ले गया। वहां उनके खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये और निकाल लिए। इसके बाद आरोपी देर शाम को उन्हें कानपुर के रनिया में ले गए और वहां छोड़कर भाग निकले। घटना से बुरी तरह से डरे सहमे फिदा घर पहुंचे और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 



अगले दिन वह सरोजनीनगर थाने पहुंचे और तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम पीड़ित से थार का नंबर जानने का प्रयास कर रही है। जबकि दूसरी टीम साथ घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed