{"_id":"66f80c2e63996d732601c39d","slug":"miscreants-entered-the-house-and-looted-jewellery-pointed-weapons-at-the-laborer-lucknow-news-c-13-knp1002-892973-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में घुसे बदमाशों ने लूटे जेवर, मजदूर पर ताना असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में घुसे बदमाशों ने लूटे जेवर, मजदूर पर ताना असलहा
Sat, 28 Sep 2024 07:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में शुक्रवार रात मजदूर के घर में घुसकर बदमाशों ने जेवर व नकदी लूट ली। विरोध पर उन पर असलहा तान दिया। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार को वह जब थाने पहुंचे तो दरोगा ने उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी और तहरीर बदलवा ली। पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की।
ददोखर खेड़ा निवासी सुनील कुमार नादरगंज स्थित पेंट फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार देर रात एक बजे तीन नकाबपोश बदमाश गेट फांदकर घर में दाखिल हो गए। अलमारी से जेवर व 20 हजार रुपये लूट लिए। उनकी पत्नी सोनी के पैर से बिछिया निकालने लगे। तभी उनकी आंख खुल गई और वह शोर मचाने लगीं। सुनील जगे तो बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया।
बदमाशों ने चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी दी और भागने लगे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, पर पकड़ न सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और लौट गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक पीड़ित के आरोप निराधार हैं। असलहे का इस्तेमाल कर लूट की घटना नहीं हुई है। तफ्तीश की जा रही है।