{"_id":"6aa7f23c346ed1b60c0ec709","slug":"hindi-day-in-bhasha-university-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1919448-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सोशल मीडिया के जरिये दूर तक पहुंच रही हिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सोशल मीडिया के जरिये दूर तक पहुंच रही हिंदी
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर हुई गोष्ठी।
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने ‘डिजिटल और एआई युग में हिंदी भाषा और मीडिया के बदलते आयाम’ विषय पर हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर आराधना अस्थाना ने कहा कि सोशल मीडिया, डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म और पॉडकास्ट के जरिये हिंदी सामग्री बड़े जनसमूह तक पहुंच रही है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पत्रकारिता में कंटेंट रिसर्च, लेखन, संपादन और डेटा विश्लेषण में उपयोगी बताया।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा के निर्देशन में हुए आयोजन में वक्ताओं ने एआई आधारित कंटेंट निर्माण तथा डिजिटल पत्रकारिता में रोजगार एवं नवाचार की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। अस्थाना ने कहा कि तकनीक पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि पत्रकार की कार्यक्षमता बढ़ाने का माध्यम है। विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने उत्तर दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रुचिता सुजय चौधरी व सह संयोजन डॉ. शचींद्र शेखर और डॉ. काज़िम रिज़वी ने किया।