{"_id":"576671e34f1c1b272a11c479","slug":"mischieves-disguises-themselves-as-transgenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर बनकर घुसे बदमाश, महिलाओं को बंधक बनाकर की लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर बनकर घुसे बदमाश, महिलाओं को बंधक बनाकर की लूट की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jun 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
लखनऊ के चिनहट के कमता स्थित स्वप्न विहार कालोनी निवासी प्रेमचंद्र श्रीवास्तव के घर पर शनिवार सुबह किन्नर का रूप धरे तीन बदमाश घुस आए। बदमाशों ने घर की महिलाओं से नेग मांगा।
इन्कार करने पर अभद्रता व धक्का-मुक्की करते हुए जेवर छीनने की कोशिश की। विरोध और हंगामा मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बदमाशों को घेर लिया। तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
एसओ सुरेश यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी मोनू नाथ, चेना और रमेश हैं। तीनों बहरूपिये बनकर घरों में लूटपाट करते हैं। शनिवार को तीनों किन्नर का वेश बनाकर घूम रहे थे।
विज्ञापन
प्रेमचंद्र श्रीवास्तव के घर में महिलाओं को देखकर तीनों नेग मांगने के बहाने भीतर घुस गए। महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की। शोर सुनकर आए लोगों ने बदमाशों को जमकर पीटा।
एक बदमाश ने खुद ही मार्डन कंट्रोलरूम को फोन कर बंधक बनाए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो असली बात सामने आई। तीनों के खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।