{"_id":"604f79a08ebc3e8d04729012","slug":"misbehave-with-lady-police-lucknow-news-lko5696801100","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मी से मकान मालिक ने की छेड़खानी, पत्नी और बेटे ने भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मी से मकान मालिक ने की छेड़खानी, पत्नी और बेटे ने भी पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला आरक्षी ने मकान मालिक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद मकान मालिक की पत्नी व बेटे ने उसकी पिटाई भी कर दी। मामले में पारा थाने की पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
पारा में शुक्ला विहार निवासी मिथलेश कुमार वर्मा सिंचाई विभाग में नौकरी करता है। उसकी तैनाती गोंडा में है। मिथलेश के मकान में एक महिला आरक्षी किराए पर कमरा लेकर रहती है। महिला आरक्षी का आरोप है कि मिथलेश आए दिन उसे देखकर अभद्र बातें करता था। 14 फरवरी की सुबह वह कमरे में लेटी थी। तभी मिथलेश वहां आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर मिथलेश की पत्नी आ गई और उसे लेकर वहां से चली गई। इसके बाद मिथलेश गोंडा चला गया।
महिला आरक्षी का आरोप है कि इसी बात को लेकर 17 फरवरी को मिथलेश की पत्नी बसंती व पुत्र उत्कर्ष ने उसके कमरे में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध जताने पर दोनों ने महिला आरक्षी को पीट दिया। महिला आरक्षी ने 15 मार्च को पारा थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी मिथलेश वर्मा, बसंती व उत्कर्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।