{"_id":"6006cbaa9244ab6c6b76ce94","slug":"misbehave-with-arunima-sinha-on-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा से लखनऊ एयरपोर्ट पर नशे में धुत कैब चालक ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा से लखनऊ एयरपोर्ट पर नशे में धुत कैब चालक ने की अभद्रता
Tue, 19 Jan 2021 05:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
अरुणिमा सिन्हा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पैर से विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली अरुणिमा सिन्हा से लखनऊ एयरपोर्ट पर ओला कैब चालक ने अभद्रता कर दी। शराब के नशे में धुत कैब चालक ने बुकिंग के बावजूद अरुणिमा को बैठाने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने अपशब्द कहे।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम का मौके पर मौजूद जेएनयू की प्रोफेसर संतोष पंडित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो हड़कंप मच गया। ओला कंपनी के अधिकारियों ने अरुणिमा से संपर्क कर न सिर्फ उनसे माफी मांगी बल्कि कैब के ड्राइवर को हटा भी दिया।
विज्ञापन
अरुणिमा रविवार सुबह मुंबई से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आईं थीं। उनकी फ्लाइट लैंड हुई और उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर आकर घर जाने के लिए ओला कैब बुक कराई। कुछ देर में कैब आई तो चालक नशे में था। उसने अरुणिमा को बैठाने से इनकार कर दिया। वजह पूछने पर कहा कि डेस्टिनेशन एयरपोर्ट के पास है इसलिए वह नहीं जाएगा। उसने अरुणिमा से दूसरी कैब बुक करने को कहा।
विज्ञापन
अरुणिमा ने आपत्ति जताते हुए चालक से बुकिंग कैंसल करने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। उसने अरुणिमा को अपनी तरफ से बुकिंग कैंसल करने की बात कही। मना करने पर कैब चालक बदतमीजी पर उतारू हो गया।
एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लग गई। सोशल मीडिया पर कैब चालक की मनमानी और महिला से अभद्रता का वीडियो देखकर ओला कंपनी के अधिकारियों ने अरुणिमा से संपर्क कर माफी मांगी है। आरोपी कैब चालक को हटा दिया गया है।