फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minority deparment to renovate lohiya grams in up

अल्पसंख्यक विभाग सुधारेगा लोहिया ग्रामों की सूरत

Fri, 11 Oct 2013 01:42 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 11 Oct 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
minority deparment to renovate lohiya grams in up

प्रदेश सरकार अब अल्पसंख्यक विभाग की योजना से लोहिया ग्रामों की सूरत सुधारने जा रही है।

विज्ञापन


इसमें वही लोहिया ग्राम लिए जाएंगे जहां बजट के अभाव में अभी तक काम नहीं हो सके हैं।

पहले चरण में सरकार इन गांवों में सीसी रोड बनवाएगी। सरकार ने 48 जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं कि वे इस योजना के तहत लोहिया ग्राम के प्रस्ताव भेजें।

प्रदेश सरकार ने डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत काफी संख्या में गांव चिह्नित किए हैं। सरकार ने इतनी अधिक संख्या में गांव तो चयनित कर लिए, लेकिन बजट सीमित होने के कारण सबका विकास नहीं कर पा रही है।

इसे देखते हुए सरकार ने अब अल्पसंख्यक विभाग की मल्टी सेक्टोरल डवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) का सहारा लिया है।

सरकार एमएसडीपी के जरिए लोहिया ग्राम की सूरत सुधारेगी। पहले चरण में गांव की सीसी रोड व नाली बनाई जाएगी। हालांकि इस योजना में उन्हीं लोहिया ग्रामों को लिया जाएगा जिनमें अल्पसंख्यक आबादी 25 से 50 प्रतिशत के बीच होगी।
विज्ञापन


साथ ही ऐसे गांवों को भी चिह्नित करने के लिए कहा गया है जिनमें अल्पसंख्यक आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है। 48 जिलों के डीएम को एक सप्ताह के भीतर अपने यहां के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है। इसके बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में चलेगी योजना
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बुलंदशहर, बागपत, सीतापुर, बदायूं, बस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, महराजगंज, पीलीभीत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, फीरोजाबाद, हरदोई, उन्नाव, कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, जालौन, महोबा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, संत रविदास नगर (भदोही), कासगंज, अमेठी, शामली, संभल व हापुड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed