फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minor boy raped 5 year old girl in lucknow

पड़ोसी के भरोसे 5 साल की बच्ची को छोड़ गया पिता, नाबालिग लड़के ने किया रेप

Sat, 15 Jul 2017 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Jul 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
minor boy raped 5 year old girl in lucknow
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
लखनऊ में 5 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। घर पर कोई न होने पर अपनी बेटी को पड़ोसी के घर छोड़कर गए प‌िता को अंदाजा नहीं था जहां वो रक्षा के ल‌िए बेटी को छोड़ जा रहे हैं वहीं उसका भक्षक बैठा होगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक काकोरी के पुरैना गांव में एक पिता बाजार जाते वक्त अपनी बेटी को पड़ोसी के घर पर छोड़ गया था। बच्ची की मां मायके गई थी।

शुक्रवार सुबह पिता बाजार करने निकला तो सामने रहने वाले पड़ोसी के घर बेटी को छोड़ गया। पड़ोसी का 14 साल का बेटा घर में अकेला था। पिता शाम को 3.30 बजे लौटा तो बेटी को वापस ले आया। शाम तक मां भी आ गई लेकिन किसी को इस दर‌िंदगी की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मां ने जब बच्ची के कपड़े बदलवाने की कोशिश की तो बेटी सहम गई। उसने मां से पेट दर्द की शिकायत की। शक होने पर मां ने बेटी को पुचकारा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की बात सुनकर मां-बाप के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करके पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed