फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minor arrested in murder case of class sixth student

छठवीं के छात्र की हत्या में किशोर पकड़ा गया

Fri, 08 Apr 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
minor arrested in murder case of class sixth student
लखनऊ। चिनहट के मटियारी कंचनपुर इलाके में रहने वाले छठवीं कक्षा के छात्र प्रशांत बाजपेई की हत्या दिसंबर में की गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच व चिनहट पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक, कंचनपुर मटियारी निवासी दिनेश बाजपेई का बेटा प्रशांत उर्फ कृष्णा विजडम-वे प्रोग्रेसिव कॉलेज में छठवीं का छात्र था। 14 दिसंबर 2021 को प्रशांत घर पर था। दोपहर में उसका दोस्त रजत व एक किशोर घर आए थे। दोनों ने प्रशांत को बुलाया। दोनों के साथ प्रशांत चला गया था। छह दिन बाद गोसाईंगंज के पास नहर में प्रशांत का शव उतराता मिला था।
विज्ञापन

पिता दिनेश के मुताबिक, बेटे के शरीर पर चोट लगी थी जिससे हत्या की आशंका हुई। हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस पर विवेचना में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दिनेश ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसके बाद 12 फरवरी को विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। निरीक्षक क्राइम ब्रांच धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक, 14 फरवरी को फॉरेंसिक टीम के साथ सीन रिक्रिएट किया गया था। इसके बाद पुलिस ने भी हत्या किए जाने की बात मानी थी। 26 मार्च को पुलिस ने रजत को गिरफ्तार किया था जिसने वारदात में 14 वर्षीय किशोर के शामिल होने की बात कही थी जो कि फरार था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, हिमसिटी के पास से किशोर को पकड़कर जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed