फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ministers and Mla shows their report card

विधायकों ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, दावा, विकास कार्यों से बदली क्षेत्र की सूरत

Tue, 21 Sep 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ministers and Mla shows their report card
विधायक नीरज बोरा। - फोटो : ??? ?????
प्रदेश के कानून मंत्री और विधायक ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अपने मध्य विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर विकास कार्यों से बदलने का दावा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्योरा बताते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में दो फ्लाईओवर बनने से ऐशबाग व विक्टोरिया स्ट्रीट को जाम की समस्या से राहत मिली है।
उनके अनुसार क्षेत्र में विधायक निधि से 762.354 लाख रुपये से नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, सड़कों और गलियों का निर्माण कराया गया। नई सड़कें बनायी गईं।
विक्टोरिया स्ट्रीट पर हैदरगंज से एलडीए मल्टीलेवल पार्किंग का लाभ दिया गया है। 297 करोड़ से अमृत योजना के तहत 1090 चौराहा गोमतीनगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट व नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

साथ ही पहली बार कुकरैल नाले से डीजीपी ऑफिस के बगल पक्के नाले के समानांतर सड़क निर्माण कार्य भी 14 करोड़ की लागत से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मध्य विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है। यहां सरकार की सबसे ज्यादा योजनाओं का लाभ जनता को दिया गया है।
छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं का समाधान कराने के साथ विकास कार्य से विधानसभा क्षेत्र में आने वाली प्रत्येक मोहल्ले व गली को जोड़ा गया।
कोरोना से निपटने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र रेडक्रॉस में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई गई। महामारी के दौरान लोगों को जरूरी दवाइयों व खाद्यान्न की आपूर्ति के साथ अटल बिहारी बाजपेयी भोजनालय संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था सुधार, सेंट्रल बार एसोसिएशन कैसरबाग की छत पर सामुदायिक सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना का काम भी किया गया है। लखनऊ बार एसोसिएशन के तहत कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए पक्के बरामदे का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण का कार्य 150 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
उत्तर विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं संग सुरक्षा पर जोर
राजधानी की उत्तर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में कई विकास कार्यों को अंजाम देने का दावा किया है। उनके अनुसार इस दौरान सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही जनता की सुरक्षा और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में काम हुए हैं। विकास की प्र्रक्रिया निरंतर चालू है। निराला नगर में आयोजित वार्ता में विधायक ने कहा कि उनके क्षेत्र में जनसंख्या का भारी दबाव है। अनियोजित कॉलोनियों में अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद क्षेत्र में सौ बेड का नया अस्पताल, तीन नये बिजली घर दिए गए हैं। साथ ही नया आईटीआई, आईईटी में नवीन प्रेक्षागृह व तकरीबन एक हजार से अधिक कच्ची गलियों में पक्की सड़क, सीतापुर रोड मंडी का कायाकल्प, राजकीय महाविद्यालय व इंजीनियरिंग कॉलेज में अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण किया गया है। उन्होंने कोविड काल में किए गए कार्र्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विकास की कई योजनाएं पाइपलाइन में हैं। इसी क्रम में आईआईएम रोड से इकाना स्टेडियम तक बंधा और ग्रीन कॉरिडोर क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि होगी। टेढ़ी पुलिया पर उपरिगामी सेतु को भी उन्होंने क्षेत्र के विकास का हिस्सा बताया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र को मेट्रो रूट से जोड़ने, नए वाटर वर्क्स की स्थापना जैसे प्रयासों संग चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, धार्मिक पर्यटन, खेल आदि क्षेत्रों में अपने व सरकार की ओर से विकास संबंधी कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व के कुछ प्रमुख कार्य पाइपलाइन में हैं जो जल्द पूरे हो जायेंगे।
बीकेटी विधायक ने पेश किया साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड
बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी ने सोमवार को साढ़े चार साल के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक किया। उन्होंने ब्लॉकवार विकास कार्यों और उसकी लागत का ब्यौरा देते हुए प्रदेश सरकार की कार्यशैली की तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में बीकेटी में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेरे प्रयास से इन वर्षों में कुल 2 अरब 32 करोड़ 17 लाख 49 हजार 786 रुपये की राशि के विकास कार्य हुए हैं। इसमें विकास निधि से 9 करोड़, त्वरित योजना से 5 करोड़, जिला पंचायत से 15 करोड़ 73 लाख 20 हजार, बीकेटी ब्लॉक में 5 करोड़ 67 लाख, चिनहट ब्लॉक में 3 करोड़, महोना नगर पंचायत में 4 करोड़ 74 लाख 38 हजार 56 रुपये, बीकेटी नगर पंचायत में 35 करोड़ 18 लाख 74 हजार 430 रुपये, इटौंजा नगर पंचायत में 4 करोड़ 36 लाख 35 हजार समेत अन्य विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यकाल में 9467 आवास, 58595 शौचालयों का निर्माण, 52833 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण, 67 सार्वजनिक सुलभ शौचालय, मलूकपुर नौरंगपुर में पुल, राजा दिग्विजय सिंह स्टेडियम, स्वागत द्वार, सत्संग भवन व मंदिरों का सौंदर्यीकरण शामिल है। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी नवनिर्माण, मरम्मतीकरण, मंडी परिषद नवीनीकरण, डूडा नगरीय अभिकरण, पर्यटन, कठवारा श्मशान घाट, दस नलकूप, आउटर रिंग रोड व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल योजना के अंतर्गत विकास कार्य कराए गए हैं।

मंत्री स्वाति सिंह ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां
सरोजनीनगर सीट से विधायक व राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर साढ़े चार वर्ष में हुए विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि 2017 से अब तक सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 20 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 64 लाख 220 रुपये की राशि खर्च की गई। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर के रनियापुर इलाके में उत्तर प्रदेश पुलिस हेतु फोरेंसिक लैब का निर्माण और स्थापना की जा रही है। इसकी लागत 220 करोड़ रुपये है। इसके साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा गौरी में कानपुर रोड स्थित तालाब को छठ पूजा स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 48 लाख 92 हजार की राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा मोहान रोड पर स्थित घुरघुरी तालाब के पर्यटन विकास हेतु 1 करोड़ 97 लाख 38 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं, डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण भी किया गया। जबकि सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की गई। इसकी कुल लागत 22 करोड़ 86 लाख रुपये है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरोजनीनगर इलाके से ही रिंग रोड, किसान पथ निकल रहा है। उधर, सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि 24 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया गया है। बहुत जल्दी कार्य शुरू हो जाएगा।

बीकेटी विधानसभा सीट से विधायक अविनाश त्रिवेदी।

बीकेटी विधानसभा सीट से विधायक अविनाश त्रिवेदी।- फोटो : ??? ?????

मंत्री स्वाति सिंह ने दिया कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा।

मंत्री स्वाति सिंह ने दिया कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा। - फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed