{"_id":"5dab1c138ebc3e01802eba1f","slug":"minister-smriti-irani-will-be-participating-gandhi-sankalp-yatra-in-amethi-on-sunday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रविवार को 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी स्मृति, पार्टी द्वारा गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी स्मृति, पार्टी द्वारा गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन
Sat, 19 Oct 2019 07:52 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। स्मृति ईरानी का कार्यक्रम सुबह 10 बजे जगदीशपुर से निकलकर भवानीगढ़ (संसदीय क्षेत्र अमेठी व जिला सुल्तानपुर) जाएगा। गांधी संकल्प पद यात्रा में शामिल होने के बाद वे देर शाम मुंबई रवाना हो जाएंगी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मने में बापू कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके तहत जिले के सभी मंडल (ब्लॉक) में गांधी संकल्प पद यात्रा निकाल रही है। यात्रा का उद्देश्य गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना है। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को एक पदयात्रा जगदीशपुर से तेरहुत होते हुए भवनीगढ़ तक जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री करीब 10 बजे जगदीशपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वे 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल होकर लोगों से मिलते हुए भवानीगढ़ (अमेठी संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाला सुल्तानपुर जिले का गांव) तक जाएंगी। देर शाम केंद्रीय मंत्री मंबई के लिए रवाना हो जाएंगी। 21 को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद वे 22 अक्टूबर को फिर अमेठी आ जाएंगी।