फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister smriti irani will be participating gandhi sankalp yatra in amethi on sunday

रविवार को 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी स्मृति, पार्टी द्वारा गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन

Sat, 19 Oct 2019 07:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 19 Oct 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
minister smriti irani will be participating gandhi sankalp yatra in amethi on sunday
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी। स्मृति ईरानी का कार्यक्रम सुबह 10 बजे जगदीशपुर से निकलकर भवानीगढ़ (संसदीय क्षेत्र अमेठी व जिला सुल्तानपुर) जाएगा।  गांधी संकल्प पद यात्रा में शामिल होने के बाद वे देर शाम मुंबई रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी मने में बापू कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके तहत जिले के सभी मंडल (ब्लॉक) में गांधी संकल्प पद यात्रा निकाल रही है।  यात्रा का उद्देश्य गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाना है। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को एक पदयात्रा जगदीशपुर से तेरहुत होते हुए भवनीगढ़ तक जाएगी। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री करीब 10 बजे जगदीशपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वे 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल होकर लोगों से मिलते हुए भवानीगढ़ (अमेठी संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाला सुल्तानपुर जिले का गांव) तक जाएंगी। देर शाम केंद्रीय मंत्री मंबई के लिए रवाना हो जाएंगी। 21 को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद वे 22 अक्टूबर को फिर अमेठी आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed