{"_id":"5d0ce5de8ebc3e404d29fd70","slug":"minister-smriti-irani-will-arrive-in-amethi-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी अमेठी, सुरेंद्र सिंह के परिवारीजनों से करेंगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी अमेठी, सुरेंद्र सिंह के परिवारीजनों से करेंगी मुलाकात
Sat, 22 Jun 2019 10:10 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अमेठी आ रही हैं। नई सरकार के गठन के बाद केंद्रीय मंत्री के रूप में पहली बार अमेठी आ रहीं स्मृति दौरे के पहले दिन जगदीशुपर के मरेचा तेतारपुर में जल संरक्षण के लिए आयोजित श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ व मुसाफिरखाना के नेवादा में निर्मित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का लोकार्पण करेंगी। केंद्रीय मंत्री सबसे पहले जामों के बरौलिया जाकर दिवंगत सुरेंद्र प्रताप सिंह के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगी।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगी। जिले में पहुंचने के बाद स्मृति गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ दोपहर 12 बजे जामों के बरौलिया गांव जाएंगी। यहां वे दिवंगत सुरेंद्र प्रताप सिंह के परिवारीजनों से मुलाकात करेंगी।

इसके बाद स्मृति एक बजे तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के तिलोई स्थित आवास पर जाएंगी। दो बजे तिलोई के ही राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी।
अपराह्न 3:30 बजे जगदीशपुर के मरेचा तेतारपुर में जल संरक्षण के लिए आयोजित श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत व 4:30 बजे मुसाफिरखाना के नेवादा में बनकर तैयार वृहद गो-संरक्षण केंद्र का लोकार्पण करेंगी। शाम 6:00 बजे स्मृति जिला मुख्यालय पहुंचेंगी और यहां भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व आम लोगों से मुलाकात करेंगी।