फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister satyadev pachauri visited to khadi and gram udyog office in lucknow

यूपी के मंत्री अफसरों से बोले- आप तो बच जाओगे, मेरा कॅरिअर दांव पर लग जाएगा

Wed, 29 Mar 2017 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Mar 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
minister satyadev pachauri visited to khadi and gram udyog office in lucknow
‌खादी व ग्रामोद्योग बिल्डिंग का निरीक्षण करते मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड दफ्तर की छह मंजिला नई बिल्डिंग बनाने में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल पर विभागीय  मंत्री सत्यदेव पचौरी ने नाराजगी जताई। उन्होंने बोर्ड के सीईओ से कहा-आप अधिकारी हैं, सस्पेंड होकर बहाल हो जाओगे।

विज्ञापन


अगर मैंने गलत काम को ओके किया तो मेरा तो राजनीतिक कॅरिअर ही दांव पर लग जाएगा। इसलिए बिना जांचे परखे एक भी कागज आगे नहीं बढ़ाऊंगा। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के कामकाज से नाखुशी जताते हुए स्ट्रक्चर में बदलाव के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


 डालीबाग में 2013 में खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की छह मंजिला नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 26.5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इसमें से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को 16 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ग्राउंड फ्लोर का मुआयना करने पहुंच गए।  उन्होंने वहीं से फर्स्ट फ्लोर पर लगी ईंटों को देखकर अफसरों से कहा-ये तो आपने पुरानी ईंटें लगा दी हैं। अगर प्लास्टर करा देते तो यह कमी नहीं देख पाता।

काम के लिए उपयुक्त नहीं कार्यदायी संस्था

minister satyadev pachauri visited to khadi and gram udyog office in lucknow
मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : amar ujala

उन्होंने एंट्री पॉइंट की डिजाइन पर भी सख्त एतराज जताया। आर्किटेक्ट ने कहा, अब इसे सुधारना मुश्किल होगा तो मंत्री ने नाराजगी जताई। इस पर बोर्ड के सीईओ अखिलेश सिंह ने कहा, संशोधित एस्टीमेट बोर्ड से पास करवा लिया जाएगा। 

पचौरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि कार्यदायी संस्था ठीक से काम नहीं कर रही है। रैंप को देखकर लगा कि वह इस काम को करने के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन निर्माण की इस अवस्था में कार्यदायी संस्था को बदलना संभव नहीं है।

लगता है, काम की मॉनिटरिंग नहीं होने से निर्माण निगम के लोग मनमानी करने लगे। कोई भी अफसर मुझे गुमराह नहीं कर सकता। काम की गुणवत्ता देखकर ही कार्यदायी संस्था को पेमेंट होगा। कहा कि एक-एक फाइल देखने के बाद ही बोर्ड के कामकाज पर विस्तार से चर्चा कर पाऊंगा। अगर खामियां मिलीं तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

बिना टेंडर कैसे दे दिया काम

minister satyadev pachauri visited to khadi and gram udyog office in lucknow
मंत्री सत्यदेव पचौरी - फोटो : amar ujala
दरअसल, मंत्री ने साइड के बजाय सामने से एंट्री कराने का सुझाव दिया। मंत्री ने कहा, गेट पर ही गमले रख दोगे तो लोग उसे पीकदान बना देंगे। इसलिए गमलों का स्थान कहीं और बनाओ। इसके बाद उन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर बन रहे कॉमन हॉल और दुकानों का भी मुआयना किया। हालांकि, कॉमन हॉल के निर्माण को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। 

कैबिनेट मंत्री ने निर्माण कार्य संबंधी फाइल देखने के बाद बोर्ड के अफसरों से पूछा कि बिना टेंडर कराए राजकीय निर्माण निगम को काम कैसे दे दिया गया? इस पर वित्तीय सलाहकार रागिनी सिंह ने कहा, राज्य सरकार के एक शासनादेश के तहत निगम को बिना टेंडर काम दिया जा सकता है।

इस पर पचौरी ने वह आदेश मांगा, पर वित्तीय सलाहकार उसे नहीं दिखा सकीं। पचौरी ने उन्हें आदेश बाद में दिखाने को कहा। साथ ही कहा कि अगर नियमानुसार निगम को काम दिया गया है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं, पर बिना शासनादेश के ऐसा हुआ होगा तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed