{"_id":"62ba12b30dfd1b2dae0d602f","slug":"minister-rakesh-sachan-announced-new-msme-policy-in-up-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में नई एमएसएमई नीति जल्द, मंत्री राकेश सचान ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में नई एमएसएमई नीति जल्द, मंत्री राकेश सचान ने की घोषणा
Tue, 28 Jun 2022 01:57 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:57 AM IST
सार
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर यूपी एमएसएमई सम्मेलन के आयोजन को लेकर एसोचेम की सराहना करते हुए सचान ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान राज्य में 96 लाख उद्यमियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया।
विज्ञापन
यूपी एमएसएमई सम्मेलन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नई एमएसएमई नीति लाएगी। इसमें प्रदेश में नए उद्योग लगाने वाले निवेशकों को कई सुविधाओं और छूट की व्यवस्था होगी। वे सोमवार को एक होटल में एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचेम) की ओर से आयोजित एमएसएमई सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 30 जून को राज्य में एक बड़े लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों के करीब एक लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को ऋ ण उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ऋण मेले की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में भी ऋ ण मेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर यूपी एमएसएमई सम्मेलन के आयोजन को लेकर एसोचेम की सराहना करते हुए सचान ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान राज्य में 96 लाख उद्यमियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन
एसोचेम के यूपी डेवलपमेंट काउंसिल के सह अध्यक्ष अनुपम मित्तल ने कहा कि यूपी निवेशकों के सबसे अनुकूल राज्यों में अग्रणी है। एसोचेम की चमड़ा एवं फुटवियर समिति के सह अध्यक्ष मोतीलाल सेठी ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों की सुविधा के लिए कई कदम उठा रही है।