फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Nandi stated: UPITS is a celebration of a new economic identity, and the trade show has become a plat

मंत्री नंदी बोले: यूपीआईटीएस नई आर्थिक पहचान का उत्सव, ट्रेड शो बना हुनर को ग्लोबल बाजार तक पहुंचाने का मंच

Tue, 29 Sep 2026 08:14 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 29 Sep 2026 08:14 PM IST
सार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के समापन पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने इसे प्रदेश की नई आर्थिक पहचान का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो उद्यमियों, कारीगरों और बुनकरों को वैश्विक बाजार से जोड़ रहा है। 90 देशों के खरीदारों की भागीदारी से यूपी की कारोबारी क्षमता को बढ़ावा मिला।

विज्ञापन
Minister Nandi stated: UPITS is a celebration of a new economic identity, and the trade show has become a plat
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के समापन समारोह में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी में कहा कि ट्रेड शो प्रदेश की नई आर्थिक पहचान का उत्सव है। चार साल पहले शुरू हुआ यह आयोजन प्रदेश के उद्यमियों, कारीगरों और बुनकरों के उत्पादों को घरेलू बाजार से वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

विज्ञापन


नन्दी ने कहा कि 90 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदारों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि दुनिया उत्तर प्रदेश की क्षमता को गंभीरता से देख रही है। पार्टनर कंट्री के रूप में छह देशों की सहभागिता दिखाता है कि आज उत्तर प्रदेश दुनिया के लिए बड़ा बिजनेस पार्टनर बन रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी विरासत को बचाने के साथ ही आधुनिक बाजार, आधुनिक तकनीक और आधुनिक ब्रांडिंग से जोड़ने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी और निवेश के अनुकूल वातावरण से उद्योग और व्यापार के लिए नई संभावनाएं तैयार की हैं।

इन्वेस्ट यूपी पवेलियन ने हासिल किया शीर्ष सम्मानइंटरनेशनल ट्रेड शो में इन्वेस्ट यूपी पवेलियन ने ''सर्वश्रेष्ठ पवेलियन'' का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान पवेलियन के अभिनव डिजाइन और राज्य के निवेश इकोसिस्टम, नीतियों व व्यापारिक अवसरों की प्रभावी प्रस्तुति के लिए दिया गया है। 

समापन समारोह पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने इन्वेस्ट यूपी की टीम को यह पुरस्कार प्रदान किया। इन्वेस्ट यूपी द्वारा पवेलियन में बैठकें और सेक्टोरल सत्र आयोजित किए गए। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के उभरते और मजबूत सेक्टर्स जैसे मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और आईटीईएस , जीसीसी , रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और डिफेंस का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed