{"_id":"69fdd9ed35708e35f3052833","slug":"minister-jaiveer-singh-says-strict-action-will-be-taken-against-delaying-or-misdirecting-files-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'फाइलों को लटकाने-भटकाने पर होगी कड़ी कार्रवाई', जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'फाइलों को लटकाने-भटकाने पर होगी कड़ी कार्रवाई', जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
Fri, 08 May 2026 06:11 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 08 May 2026 06:11 PM IST
सार
समीक्षा बैठक में मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि फाइलों को लटकाने-भटकाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं को नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
विस्तार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि फाइलें लटकाने और गलत जानकारी देने की संस्कृति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को पर्यटन भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और गलत रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं 20 नवंबर तक पूरी कर लोकार्पण के लिए तैयार की जाएं। साथ ही स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया 20 मई तक पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
जयवीर सिंह ने कार्यों की जिलावार रिपोर्ट मांगी
उन्होंने कहा कि मुख्यालय से टीमें भेजकर स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। 2017 से अब तक के कार्यों की जिलावार रिपोर्ट भी मांगी। बैठक में आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट परियोजना को जल्द क्रियान्वित करने तथा स्वदेश दर्शन योजना के तहत नैमिषारण्य के कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन