{"_id":"5e7ee7398ebc3e6fbe7ccb2b","slug":"minister-brijesh-pathak-opened-control-room-in-his-government-house-to-help-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन, दवा या दूध न मिले तो न्याय मंत्री को करें फोन, ये है नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन, दवा या दूध न मिले तो न्याय मंत्री को करें फोन, ये है नंबर
Sat, 28 Mar 2020 11:34 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
मंत्री ब्रजेश पाठक
यूपी के विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने लॉकडाउन में घरों से बाहर न निकलने वाले लोगों की मदद के लिए अपने सरकारी आवास राजभवन कॉलोनी में एक कंट्रोल रूम खोल दिया है।
विज्ञापन
वहीं शहर को संक्रमण से बचाने को जल्द से जल्द सैनिटाइजेशन के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी को पत्र लिखकर अग्निशमन वाहनों का उपयोग कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि रोज कमाई करने वाले कई भाई-बहनों को राशन-भोजन की दिक्कत है। अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों की मदद के लिए 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू किया है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम के लिए दो नंबर 0522- 2239999 व 7007842947 दिए गए हैं। जिसे भी भोजन, दवा और बच्चों के लिए दूध की समस्या हो वह इन नंबर पर फोन कर सकता है।