रूठे अखिलेश को बनाया 'पीएम', मिल गई लालबत्ती!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मप्रकाश शुक्ला (गुरुजी) को यूपी डेवलपमेंट सिस्टम कारपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) का अध्यक्ष बना दिया गया है। जगदेव यादव के बाद लालबत्ती पाने वाले वह कानपुर के दूसरे सपा नेता हैं।
पिछले शुक्रवार को कानपुर सीएसए में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाकर गुरु जी से कविता पाठ करने का आग्रह किया था, तभी तय हो गया था कि कविता पाठ अच्छा रहा तो मुख्यमंत्री उनका कद बढ़ा देंगे।
गुरु जी ने भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने भी अपनी कविता में मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री तक बना दिया। फिर वही हुआ जिसका सभी को अनुमान था।
सीएम के लखनऊ लौटते ही शाम को ही उन्हें सीएम कार्यालय से फोन आया कि वे लखनऊ आएं। अब बुधवार को औपचारिक घोषणा कर उनकी ताजपोशी का ऐलान कर दिया गया।
‘चुगलखोरी’ पर फटकारा था अखिलेश ने
शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उसी दिन बता दिया था लेकिन दो दिन की छुट्टी की वजह से पत्र नहीं मिल पाया था। ताजपोशी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का शुक्रिया भी अदा किया।
यूपीडेस्को के अंदर में इलेक्ट्रानिक इंस्टीट्यूट आते हैं। इसके ही जरिये कंप्यूटरों की खरीद की जाती है। यह संस्थान फायदे में चल रहा है। इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए एमडी से भी बात हुई है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम से वरिष्ठ नेता सुखराम सिंह को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं।
शुक्रवार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उन्हें फटकार दिया था क्योंकि अपनी लालबत्ती छिनने की शिकायत लेकर वे मुलायम सिंह के पास पहुंच गए थे। इसके बाद वे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पास गए थे। सपा में चर्चा है कि मुख्यमंत्री के सामने गुरुजी ने जमकर उनकी प्रशंसा की थी। इसका उनको लाभ मिल गया। हालांकि चौधरी खेमे में मायूसी है।