फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister among top electricity bills defaulters in up

डिफॉल्टर मंत्रियों और विधायकों की भी कटेगी बिजली

Sat, 08 Apr 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
minister among top electricity bills defaulters in up
डेमो - फोटो : अमर उजाला

लेसा के बिजली बिल का पेमेंट करने में सबसे बड़े डिफॉल्टर राज्य संपत्ति एवं लोक निर्माण विभाग हैं। इनके सरकारी गेस्ट हाउस, विधायक निवास, मंत्री आवास, कार्यालयों पर सिर्फ एक सर्किल का 25 करोड़ 90 लाख रुपये के बिजली बिल बाकी हैं।

विज्ञापन


लेसा राज्य संपत्ति विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को नोटिस भेज कर थक गया है, लेकिन बकाया बिल का पेमेंट नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को लेसा ने मजबूरन राज्य संपत्ति एवं लोक निर्माण विभाग को बिजली काटने का अल्टीमेटम दे दिया है। 
विज्ञापन


लेसा सूत्र बताते कि हफ्ते भर में राज्य संपत्ति विभाग एवं लोक निर्माण विभाग ने बाकी बिल का पेमेंट नहीं किया तो 22 परिसरों में बिजली कटने के बाद अंधेरा हो जाएगा, जिससे मंत्री, विधायक और वीवीआईपी, स्टेट, डालीबाग गेस्ट बिजली विहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेसा ने गौतमपल्ली, दिलकुशा कॉलोनी, माल एवेन्यू, विक्रमादित्य मार्ग, लाप्लास कॉलोनी, राजभवन कॉलोनी, गुलिस्ता कॉलोनी, डालीबाग कॉलोनी के बकायेदारों पर 33 से 58 हजार रुपये तक के बिजली बिल बकाया हैं। 

केजीएमयू की बत्ती कटी

minister among top electricity bills defaulters in up
डेमो - फोटो : demo
लेसा ने बार-बार के आश्वासन से आजिज होकर बृहस्पतिवार को केजीएमयू के वीसी कार्यालय की बत्ती काट दी। चौक के अधिशासी अभियंता अजय कुमार के मुताबिक, वीसी कार्यालय पर 2.46 करोड़ रुपये का बिल बाकी था। वीसी लंबे अरसे से लेसा का बकाया बिल का पेमेंट करने का वायदा दे रहे थे। 

दस बड़े बकायेदार
परिसर                                    रकम रुपये में
इंदिरा भवन                                3.55 करोड़
जवाहर भवन                            2.88 करोड़ 
मंत्री आवास-3                        2.74 करोड़
वीआईपी गेस्ट हाउस, डालीबाग    2.72 करोड़
वीवीआईपी गेस्ट हाउस            2.34 करोड़
पार्क रोड विधायक निवास        1.90 करोड़
मंत्री आवास न्यू                         1.36 करोड़ 
वीआईपी गेस्ट हाउस, मीराबाई मार्ग    1.22 करोड़
बटलर पैलेस                                74.17 लाख
कालिदास मार्ग बंगले                    75.30 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed