फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mining mafia beaten whole family in sultanpur

खनन माफिया ने पूरे परिवार को लोहे की रॉड व सरिया से जमकर पीटा, घर में रखा कैश भी लूटा

Mon, 24 Jun 2019 04:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 24 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
mining mafia beaten whole family in sultanpur
महेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के थहेली गांव में अवैध खनन की सूचना पुलिस को देने पर खनन माफियाओं ने कुनबे पर लोहे की रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। हमले में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती युवक की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। करौंदीकलां थाना क्षेत्र के थहेली गांव में पन्नालाल और बसंतलाल गोमती नदी से बालू का अवैध खनन करते हैं।
विज्ञापन


गांव के ही महेंद्र पुत्र अच्छेलाल ने अवैध खनन की सूचना एसओ करौंदीकलां मधुकांत मिश्र को दी थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए खनन बंद करा दिया था। इससे पन्नालाल और बसंतलाल की आमदनी बंद हो गई थी। खनन की सूचना देने पर पन्नालाल और बसंतलाल अपने साथियों के साथ बीते 21 जून की रात करीब आठ बजे महेंद्र के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने तोड़ा दम

आरोपियों ने लोहे की रॉड व सरिया से महेंद्र, शिवकुमार, अच्छेलाल, मुनिराज, उर्मिला, अजोरा देवी, शकुंतला, आशा देवी, किरन, सरिता के साथ ही मीरा की जमकर पिटाई की। हमलावरों ने घर में रखा एक लाख रुपये भी लूट लिया था। चीख पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।

रविवार की सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महेंद्र की मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष मधुकांत मिश्र ने बताया कि मृतक महेंद्र के चचेरे भाई सुभाष की तहरीर पर पन्नालाल, बसंतलाल, चरनजीत, रामकुबेर, मेड़ई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed