फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mini zoo at rahmankheda

रहमानखेड़ा में बनेगा मिनी चिड़ियाघर

Wed, 24 Jul 2013 09:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
mini zoo at rahmankheda

राजधानीवासियों को आने वाले समय में रहमानखेड़ा के प्राकृतिक परिवेश युक्त जंगल में जंगली जानवरों को देखने का सफारी जैसा लुत्फ मिलेगा।

विज्ञापन


इसके लिए मलिहाबाद के रहमानखेड़ा इलाके में एक मिनी चिड़ियाघर बनाने का तैयार प्रस्ताव जल्द ही केंद्र सरकार की मंजूरी को भेजा जाएगा।

ढाई सौ एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित इस मिनी चिड़ियाघर के वजूद में आने से इलाके के लोगों को भी पर्यटन उद्योग से जुड़ी तमाम सुविधाओं का फायदा मिलने से यहां का पिछड़ापन भी दूर होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी जिले के प्रभारी व जन्तु व उद्यान राज्य मंत्री शिव प्रताप सिंह यादव ने मंगलवार को दी। वह जिला पंचायत सदस्य सरोज यादव के आमंत्रण पर मलिहाबादी दसहरी का स्वाद चखने मलिहाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रभारी मंत्री के साथ ही पंचायती राज मंत्री बलराम सिंह यादव व कारागार राज्य मंत्री राम पाल भी थे। तीनों ही मंत्रियों ने मलिहाबाद के जनप्रतिनिधियों व आम बागवानों को भरोसा दिलाया कि अगले साल तक आम व्यवसाय से जुड़े बागवानों व आढ़तियों की समस्याओं का स्थायी तौर पर समाधान कराने के लिए विशेष कार्ययोजना को तैयार कर लागू करवाया जाएगा।


आम पार्टी में सर्वप्रथम पहुंचे जन्तु उद्यान व जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद कुकरैल में 225 एकड़ क्षेत्र में तीन सौ करोड़ की लागत से जैव विविधता पार्क बनाने का कार्य शुरू कराया गया है।

सरकार इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर मलिहाबाद के रहमानखेड़ा के जंगलयुक्त भूस्थल पर प्राकृतिक माहौल में मिनी चिड़ियाघर बनवाने की तैयारी में है।

इस दौरान मोहनलालगंज की सपा सांसद सुशीला सरोज व मलिहाबाद के विधायक इंदल रावत सहित पंचायत, क्षेत्रीय पंचायत व जिला पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed