फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mini loader met with accident near lucknow

रामनवमी मनाकर अयोध्या से लौट रहे 20 लोग हादसे का शिकार

Sat, 16 Apr 2016 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Apr 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
mini loader met with accident near lucknow
ड्राइवर की झपकी से पलटा डाला - फोटो : Amar Ujala
लखनऊ से सटे कुम्हरावां इलाके के पास शनिवार सुबह डाला पलटने से 20 लोग घायल हो गए। घायलों में चार लोगों की हालत नाजुक है इन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इटौंजा के मरपा गांव और उसके आसपास के लोग रामनवमी पर अयोध्या गए थे। डाले में करीब 20 लोग थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। वहां से लौटते समय कुम्हरावां रोड पर बाबा गंगागिरि मंदिर के पास अचानक ड्राइवर सुरेश की आंख लग गई।
विज्ञापन


ड्राइवर की आंख लगने से डाले का संतुलन बिगड़ा और डाला बिजली के पोल से जा टकराया। जोरदार टक्कर से बिजली का पोल टूट गया और डाला पुलिया तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में डाले में सवार करीब 20 लोगों को चोटें आईं। चार लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed