फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mimcry man ahmad miya mastan is in sorry plight

जिन्हें कल हंसाया था, वही आज रुला रहे

Sat, 14 Sep 2013 07:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
mimcry man ahmad miya mastan is in sorry plight

...एक दौर था, जब मिमिक्री के लिए विदेश से बुलावे आते थे। दुबई, सऊदी अरब

विज्ञापन
और दक्षिण एशियाई देशों के तमाम आयोजनों में चुटकुलों और फिल्मी कलाकारों व संगीतकारों की मिमिक्री कर लोगों को हंसाकर लोटपोट कर देते थे।

लेकिन अब जब उम्र का आंकड़ा 80 पार हो चुका है और सही मायने में उन्हें मदद की जरूरत है तो अधिकारी कलाकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए संस्कृति विभाग और कचहरी के चक्कर लगवा रहे हैं।


यह दर्द है राजाजीपुरम निवासी कलाकार अहमद मियां मस्ताना (अहमद करीम) का, जिन्होंने 60 साल तक मिमिक्री के जरिए लोगों को खूब हंसाया।


अनूप जलोटा और उनके पिता पुरुषोत्तम दास जलोटा सहित तमाम संगीतकारों संग कई कार्यक्रम किए। फिल्म जगत की सभी नामचीन हस्तियों की नकल उतारने की कला के जरिए इंडस्ट्री में ‘शील कुमार’ के नाम से अपनी अलग पहचान बनाई।

लेकिन वही पिछले तीन महीने से आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं।

उन्होंने कलाकार संस्कृति विभाग से कलाकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया। विभागीय अधिकारियों ने दो हजार रुपये प्रतिमाह का सर्टिफिकेट लाने को कहा।

कचहरी पहुंचा तो वहां अधिकारी तीन हजार रुपए मासिक से कम का प्रमाणपत्र बनाने को तैयार नहीं। हलफनामा भी दिया लेकिन फिर भी सर्टिफिकेट नहीं बनाया। पूछने पर अधिकारी कहते हैं कि न्यूनतम तीन हजार रुपए का ही प्रमाणपत्र बनता है।

अहमद बताते हैं, मैं सांस की बीमारी से पीड़ित हूं और अधिकारी बार-बार तहसील और संस्कृति विभाग की दौड़-धूप करवा रहे हैं। पेंशन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख भी 16 सितम्बर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed